Breaking News

test

पावरकॉम ठेकेदार के जरिए मीटर उतारने का काम थे टैंपरिंग के आरोपी

खुद को बिजली कर्मचारी बताकर चोरी के मीटरों को टैंपर करके लोगों के घरों में लगाने के दोनों आरोपियों को थाना एंटी पावर थेफ्ट की पुलिस ने मंगलवार को पट्टी जेल भेज दिया।

इससे पहले पुलिस ने दोनों आरोपियों का कोरोना टेस्ट भी करवाया। इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि आरोपी जसवंत सिंह उर्फ कुलदीप और करण मल्होत्रा निवासी गुरुनानकपुरा पावरकॉम की तरफ से रखे ठेकेदार के पास बिजली मीटर घरों से बाहर निकालने का काम करते थे।

वहीं ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि वह कुछ एेसी ही हरकतें करते थे। इस कारण ठेकेदार ने उन्हें काम से निकाल दिया था। ठेकेदार की ओर से काम से निकाले जाने के बाद दोनों आरोपी बेकार हो गए और वह इस काम में लग गए।

रात के अंधेरे में वह लोगों के घरों के बाहर लगे मीटरों को चुरा लेते थे। फिर उन्हें टैंपर कर देते थे। जब लोग मीटर चोरी की शिकायत देते थे तो आरोपी खुद पावरकॉम कर्मचारी बनकर टैंपर मीटर लेकर दूसरे इलाके में जाकर मीटर चेक करने के बहाने बॉक्स खोल देते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZDFydl
via
पावरकॉम ठेकेदार के जरिए मीटर उतारने का काम थे टैंपरिंग के आरोपी पावरकॉम ठेकेदार के जरिए मीटर उतारने का काम थे टैंपरिंग के आरोपी Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.