Breaking News

test

अजनाला रोड पर 7 करोड़ से नए स्कूल बनेंगे, 4 स्कूलों में लगेंगे सोलर सिस्टम

चीफ खालसा दीवान की ओर से 2020-21 के लिए 147 कराेड़, 50 लाख 93 हजार का बजट पास किया गया। कोरोना वायरस के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जनरल इजलास का आयोजन किया गया।

इजलास की प्रधानगी डाॅ. इंद्रबीर सिंह निजर ने की। समागम के बाद बताया कि इस बजट में अजनाला रोड पर नए स्कूल के लिए 7 कराेड़, आदर्श स्कूलों के लिए 1 करोड़ 62 लाख, धर्म प्रचार के लिए 20 लाख, सीकेडी के प्रबंधों में चल रहे देहाती एरिया के स्कूलों को अपग्रेड करने लिए 2 करोड़ रुपए का प्रबंध किया गया है।

इसी तरह संंेट्रल खालसा यतीमखाना व वृद्ध घर के लिए 1 कराेड़, गुरु हरकृष्ण स्कूल भगतांवाला के विस्तार के लिए जमीन परचेज व निर्माण के लिए 5 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

सुर सिंघ के सीकेडी स्कूल लिए जमीन लेने व निर्माण करने लिए एक करोड़ तीस लाख का प्रबंध किया है। गुरु हरकृष्ण इंटरनेशनल सीनियर सेकंडरी स्कूल रणजीत एवेन्यू में तीन बेडमिंटन हाल बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

अवैतनिक सचिव सुरिंदर सिंह रूमालेयां वाले ने बताया कि 2019 में जाे आमदन 116 करोड़ 42 लाख थी इस साल 137 करोड़ 98 लाख होने का अनुमान है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 18.5% की बढ़ोतरी की आशा है।

पिछले साल कुल खर्च 121 करोड़ 72 लाख रुपए था अाैर साल 2020-21 में यह बढ़कर 147 करोड़ 50 लाख 93 हजार होने का अनुमान है।

अवैतनिक सचिव सविंदर सिंह कथूनंगल ने बताया कि पिछले साल दीवान की ओर से संस्थाअाें को अपग्रेड किया गया। गुरु हरकृष्ण स्कूल बसंत एवेन्यू के लिए 7 करोड़ 50 लाख की जमीन भी परचेज की गई है।

साथ ही चार स्कूलों में चार करोड़ रुपए की लागत से साेलर सिस्टम लगाए गए हैं। जिसके चलते 15 साल के मुकाबले 18 करोड़ बिजली की बचत की जाएगी।

मीटिंग के दाैरान नए मेंबर बनाने को मंजूरी दी गई। यह मेंबर उन मेंबराें की जगह बनाए गए हैं जाे पद मेंबराेंे के निधन, इस्तीफा अथवा अन्य कारणाें से खाली हैं। दीवान की ओर से दावा किया गया िक नए मेंबर बनाते समय संविधान के नियमाें का पूरा ध्यान रखा गया है।

जत्थेदार ने नए मेंबर बनाने पर लगाई राेक

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दीवान में नए मेंबर बनाने पर राेक लगाई है। इस संबंध में मंगलवार को उन्हाेंने कहा कि दीवान के सभी मेंबराें का अमृतधारी हाेना जरूरी है।

इस बाबत शिकायत मिली थी की कुछ मेंबर यह शर्त पूरी नहीं करते अाैर वह गैरअमृतधारी हैं। दीवान को इस मामले में सभी मेंबराें के दस्तावेज 15 दिन में अकाल तख्त पर देने को कहा था।

इसके बावजूद दीवान प्रबंधकाें ने अभी तक काेई रिकाॅर्ड पेश नहीं किया। इसलिए दीवान प्रबंधकाें की आेर से नए मेंबर बनाने की चलाई जा रही प्रक्रिया को राेकने का अादेश दिया है।

इस पर दीवान के प्रधान निर्मल सिंह ने कहा कि नए मेंबर नियम मुताबिक ही बनाए गए हैं। जत्थेदार का रिकाॅर्ड अकाल तख्त साहिब को भेजा जा चुका है। वह स्थिति स्पष्ट करने लिए जल्द ही जत्थेदार से मुलाकात करेंगे।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YOeOas
via
अजनाला रोड पर 7 करोड़ से नए स्कूल बनेंगे, 4 स्कूलों में लगेंगे सोलर सिस्टम अजनाला रोड पर 7 करोड़ से नए स्कूल बनेंगे, 4 स्कूलों में लगेंगे सोलर सिस्टम Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.