आरपीएफ चाैकी इंचार्ज पर चल रहे रिश्वतखाेरी के केस में चाैकी में तैनात सेवादार वेंडर 26 प्रमाेद कुमार ने जांच करने वाली रेलवे सीआईडी टीम काे बयान दिए थे। उसके बाद से वह परेशान रह रहा था, जिस कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार दाेपहर काे अस्पातल से बिना छुट्टी लिए वहां से चला गया और ट्रेन के नीचे आकर सुसाइड कर लिया। थाना जीआरपी पुलिस ने पत्नी रूबी देवी के बयान पर आरपीएफ चौकी प्रभारी अनुज कुमार वरुण, मुलाजिम सोहन लाल सहित तीन अनजान लोगों के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया। पत्नी ने इंचार्ज पर हत्या के आराेप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्रमोद कुमार रेलवे स्टेशन राजपुरा पर वेंडर का काम करता था। आरपीएफ चौकी प्रभारी अनुज कुमार की किसी मामले में रेलवे की सीआईडी जांच कर रही थी। उस केस में वेंडर प्रमोद ने बयान दिए थाे। इतना ही नहीं प्रमोद ने थाना बस स्टैंड पुलिस से शिकायत दी। जिसमें उसने उसके साथ मारपीट के आरोप लगाए। जालंधर से आई टी ने आरपीएफ के अफसरों द्वारा उससे खाली पेपरों पर हस्ताक्षर कराने के बयान दर्ज किए। थाना जीअारपी पटियाला इंचार्ज गुरदर्शन सिंह ने बताया कि पत्नी के बयान पर केस दर्ज किया है। आराेपी फरार हैं।जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VqyjE1
via
No comments: