Breaking News

test

गहने छीनकर भाग रहे बाइक सवारों की दूसरे वाहन से हुई टक्कर, घायल

मोटरसाइकिल सवार महिला व पुरुष द्वारा बाघापुराना के मोगा रोड पर शनिवार की दोपहर को पैदल जा रही 50 वर्षीय गुलचीन कौर से डेरे का पता पूछने के बहाने उसे नशीली चीज सुंघा कर कानों में पहनी बालियां उतार ली और फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर जाने पर चोरों की बाइक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों के चालक घायल हो गए। जबकि पीछे बैठी महिला अन्य बाइक पर बैठ कर फरार हो गई।

घायल बाइक सवारों को बाघापुराना से मोगा के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गुरचरण कौर ने बताया कि वह पैदल डीबीसी बैंक में काम से जा रही थी। इतने में बाइक सवार रमेलू नाथ व उसके साथ एक महिला निवासी जगरांव मोटरसाइकिल पर आकर उसके पास रुके और राधा स्वामी डेरे का पता पूछने के बहाने नशीली चीज सुंघा दी।

चोर की बाइक पर बैठी महिला हादसे के उपरांत लिफ्ट लेकर हुई फरार

नशीली चीज सूंघने के बाद बाइक पर बैठी महिला द्वारा उसके पहने सोने के जेवर उतार कर उक्त बाइक सवार पुरुष को दे दिए। जबकि बाइक सवार ने महिला को पोटली दी जिसमें छोटे-छोटे पत्थर व कागज के टुकड़े थे। इसके बाद बाइक सवार महिला व पुरुष तेज गति से बाइक भगाकर ले गए। कुछ दूरी पर जाकर अन्य बाइक से टक्कर हो गई थी। अन्य बाइक सवार घायल युवक विकासदीप गर्ग निवासी आलमवाला बाइक से किसी जरूरी काम के चलते कस्बे में आया था, जो वापस गांव लौट रहा था कि वह इस हादसे का शिकार हो गया। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल बाघापुराना में ले जाया गया। जहां से दोनों को मोगा के सरकारी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।

इसी झपटमार ने होली के दिन बीजेपी नेता की पत्नी के गहने झपटा था

वहीं झपटमार के मोगा सरकारी अस्पताल में दाखिल होने की बात कस्बे के बीजेपी नेता को पता चली तो वह अपनी पत्नी के साथ मोगा के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। नेता की पत्नी ने झपटमार को देखते ही पहचान लिया। क्योंकि होली वाले दिन नेता की पत्नी के हाथों में पहने सोने के कड़े उक्त झपटमार व उसके साथी उतार कर फरार हो गए थे। आरोपी के पास पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है।

शिकायत पर बनती कार्रवाई की जाएगी : एसएचओ

थाना बाघापुराना पुलिस के एसएचओ कुलबिंदर सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में आ चुका है। पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी सड़क हादसे में घायल होने के चलते सरकारी अस्पताल मोगा में दाखिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाइक सवार आरोपी इलाज करवाता हुआ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NBF2Xr
via
गहने छीनकर भाग रहे बाइक सवारों की दूसरे वाहन से हुई टक्कर, घायल गहने छीनकर भाग रहे बाइक सवारों की दूसरे वाहन से हुई टक्कर, घायल Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.