फतेहाबाद से चोहला साहिब की ओर जाती सड़क पर बाबा घोड़े शाह के नजदीक सुबह करीब साढ़े 9 बजे बुलेट मोटरसाइकिल और मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बुलेट मोटरसाइकिल चालक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही चौकी फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तरतारन सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है, जबकि ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।
फतेहाबाद चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि खडूर साहिब निवासी रूपिंदर कौर पत्नी रेशम सिंह बुलेट बाइक नंबर (पीबी 46-एम 2702) पर बहन से मिलने के लिए गांव जामाराह जा रही थी।
इसी दौरान फतेहाबाद के नजदीक बाइक की टक्कर दूसरी साइड से आ रहे मिनी ट्रक नंबर (एचआर 38-जैड 2845) से हो गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जबकि ट्रक चालक की तलाश जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38hp3aC
via
फतेहाबाद में बाबा घोड़े शाह के पास बुलेट-ट्रक में टक्कर, महिला की मौत
Reviewed by Dibyendu
on
17:09
Rating:
No comments: