थाना मजीठा रोड पुलिस ने संदीप की शिकायत पर अशीष, बुल्ली, नीला निवासी जंतपुरा, संजय गांधी काॅलोनी, रोहित कुमार निवासी लाल क्वार्टर, गगन निवासी नई आबादी और प्रिंस निवासी फैजपुरा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक 16 जून रात करीब 10.30 बजे वह अपने घर के मेन गेट पर खड़ा था। सभी हथियारबंद आरोपियों ने भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
वह अपने घर के अंदर चला गया, आरोपी उसके घर के अंदर दाखिल हो गए। आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए निकल गए। इसके बाद संजय गांधी काॅलोनी निवासी चमन लाल का फोन आया कि सभी आरोपियों ने उसके साथ भी झगड़ा किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eDZEua
via
घर के अंदर दाखिल होकर जान से मारने की दी धमकियां
Reviewed by Dibyendu
on
17:09
Rating:
No comments: