एनएसयूआई के जिला प्रधान पर जान से मारने की नीयत से चलाई गोली, फिर बीयर की बोतलों से हमला, 12 पर मामला
थाना मजीठा रोड के अधीन आते इलाका बसंत एवेन्यू रेस कोर्स रोड पर कुछ लोगों ने नेशनल स्टूडेंट यूनियन के जिला प्रधान कनिश बत्तरा पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से पहले गोली चलाई और फिर बीयर की बोतलों से हमला कर दिया। इस दौरान प्रधान कनिश ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई तो उस पर लोहे की रॉड आदि से हमला कर दिया गया।
आरोपी जाते-जाते उसकी घड़ी भी छीनकर ले गए। मजीठा रोड थाना पुलिस ने करीब 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एनएसयूआई के जिला प्रधान कनिश बत्तरा ने बताया कि वह अपने दोस्त कतिश निवासी जामुन वाली रोड लारेंस रोड के साथ अपने अंकल हरदीप सिंह बत्तरा के घर ब्यूटी एवेन्यू जा रहा था।
करीब 6.20 बजे वह केके बेकर्स नजदीक बसंत एवेन्यू रेस कोर्स रोड पर पहुंचा तो वहां पर अदेश्वर सिंह संधू निवासी ग्रीन एवेन्यू ने उस पर अपनी रिवाॅल्वर से गोली चला दी।
इस मौके पर उसने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई तो दिसनम निवासी ब्यूटी एवेन्यू ने उस पर बीयर की बोतल उसके सिर पर मार दी, जिससे उसके सिर में खून निकलने लग पड़ा।
बाकी के साथी आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड आदि से हमला कर दिया। इतने में ही सलमान ने उसकी घड़ी और वंश ने उसकी एक महंगी एनक चोरी कर ली और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
मजीठा रोड थाना पुलिस ने मक्खन सिंह, अदेश्वर सिंह संधू, दिसनम निवासी ब्यूटी एवेन्यू और दिव्यम निवासी बसंत एवेन्यू आर्यन अरोड़ा निवासी ब्यूटी एवेन्यू, सलमान निवासी व्हाइट एवेन्यू, वंश निवासी प्रीत विहार सर्कुलर रोड और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मजीठा रोड थाना पुलिस के अनुसार सभी को जल्द पकड़ लिया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VtBTNJ
via
No comments: