Breaking News

test

तरनतारन में ‘मिशन फतेह’ को सफल और लोगों तक जरूरी सहूलियतें पहुंचाएं अफसर : डिम्पा

जिला प्रशासनिक काॅम्प्लेक्स तरनतारन में मंगलवार को हलका खडूर साहब से लोकसभा सांसद जसबीर सिंह डिम्पा ने पंजाब सरकार के ‘मिशन फतेह’ के अंतर्गत गतिविधियों और जिलों में चल रहे विकास कार्यों काे लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से मीटिंग की।

इस दौरान डीसी कुलवंत सिंह, एडीसी जनरल जगविंदरजीत सिंह, एडीसी विकास परमजीत कौर, डाॅ. अनूप कुमार, सीनियर कांग्रेसी नेता डाॅ. संदीप अग्निहोत्री आदि अधिकारी उपस्थित थे।

डिम्पा ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना से जूझ रहा है, जबकि लोगों को महामारी से बचाव के लिए जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सीएम के नेतृत्व में कोरोना को हराने के लिए ‘मिशन फतेह’ शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत लोगों को कोरोना से बचने के लिए सावधानियां अपनाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि खुद एहतियात रखें और दूसरों को भी मास्क पहनने, हाथ धोने, कोवा एप डाउनलोड करने के बारे में जागरूक किया जाए। पंजाब में डाॅक्टरों ने करोना योद्धा बनकर सेवाएं प्रदान की हैं।

डिम्पा ने संबंधित जिला अधिकारियों को मिशन फतेह की सफलता और लोगों तक जरूरी सहूलियतें मुहैया कराने के आदेश दिए।

डीसी कुलवंत सिंह ने कहा कि जिले में मिशन फतेह सफलतापूर्वक ढंग के साथ लागू करने के लिए समूह विभाग अपना योगदान दे रहे हैं। जिले में अब तक 205 केस कोरोना से पीड़ित डाले गए थे, जिनमें से 182 लोग घर जा चुके हैं और 20 पीड़ितों का इलाज चल रहा है, जो बिल्कुल स्वस्थ हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zmop7C
via
तरनतारन में ‘मिशन फतेह’ को सफल और लोगों तक जरूरी सहूलियतें पहुंचाएं अफसर : डिम्पा तरनतारन में ‘मिशन फतेह’ को सफल और लोगों तक जरूरी सहूलियतें पहुंचाएं अफसर : डिम्पा Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.