Breaking News

test

24 घंटे में 21,203 केस, 5 लाख के पास संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार और बढ़ गई है। रविवार को 21,203 और मरीज मिले। यह 24 घंटे में मिले अब तक सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित साढ़े पांच लाख के करीब पहुंच गए हैं। 24 घंटों में 390 मौतें भी हुई। इन्हें मिलाकर मृतक संख्या 16,478 पहुंच गई। शनिवार को देश में मृत्यु दर 3.05% रही। राज्यों में रविवार को सबसे ज्यादा 5,493 मरीज महाराष्ट्र में मिले। वहां अब 1,64626 मरीज हैं। 75,539 मरीज जो अकेले मुंबई में हैं। उधर, दिल्ली में 24 घंटे में 2,889 मरीज और मिले। इन्हें मिलाकर कुल मरीज 83,077 हो गए।

कर्नाटक में इस दौरान 1,267 मरीज मिले। पहली बार राज्य में 24 घंटे में 1000 से ज्यादा मरीज मिले। इसी के साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 13,190 हो गया। देश में रविवार को 11,936 मरीज ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या 3,20, 887 हो गई। यानी ठीक होने वालों का औसत 60% के करीब पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब ठीक होने वालों और सक्रिय मरीजों के बीच का फासला करीब 1 लाख हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZfyTpu
via
24 घंटे में 21,203 केस, 5 लाख के पास संक्रमित 24 घंटे में 21,203 केस, 5 लाख के पास संक्रमित Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.