Breaking News

test

पेरेंट्स ने निकाला मार्च, स्कूलों के आगे मांगों के पोस्टर लगाए

कोरोना की वजह से देश भर में लगे लॉकडाउन में प्राइवेट स्कूलों की तरफ से फीस मांगने के विरोध में शनिवार को पेरेंट्स ग्रुप पटियाला की तरफ से अर्धनग्न होकर जहां शहर में रोष मार्च निकाला गया, वहीं शहर के कई प्राइवेट स्कूलों के आगे अपनी मांगों के नोटिस लगाए गए। सुबह करीबन 8:45 बजे विभिन्न स्कूलों के पेरेंट्स 22 नंबर फाटक के पास इकट्ठे हुए और इसके बाद अपने कपड़े उतार कर अर्धनग्न हो सड़कों पर प्राइवेट स्कूलों और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। भूपिंदरा रोड, अजीत नगर समेत अास पास के इलाकों के कई बड़े प्राइवेट स्कूलों के आगे अपनी मांगों के पोस्टर लगाए और पंजाब सरकार से मांग की कि वह नो स्कूल नो फीस के पैटर्न पर स्कूलों की मनमर्जी बंद करवाएं।

ग्रुप एसोसिएशन ने कहा कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि शहर के कई प्राइवेट स्कूल फीस वसूली को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं इसलिए उनकी सभी शहर वासियों से अपील है कि अगर उनके बच्चों की फीस को लेकर कोई भी स्कूल उन पर दबाव बनाता है तो वह ग्रुप पटियाला संगठन से संपर्क करें ताकि इन प्राइवेट स्कूलों की मर्जी के खिलाफ एक बैनर तले इकट्ठे होकर इनका विरोध किया जा सके। सरकार को तुरंत इस मामले में प्राइवेट स्कूलों की दादागिरी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38iHEmR
via
पेरेंट्स ने निकाला मार्च, स्कूलों के आगे मांगों के पोस्टर लगाए पेरेंट्स ने निकाला मार्च, स्कूलों के आगे मांगों के पोस्टर लगाए Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.