Breaking News

test

आराेपी फिंडी गिरफ्तार, दाेस्त से मारपीट करना चाहता था फिंडी, राेकने पर की हत्या

बाेहड़पुर झनेडियां में चाकू घाेंपकर दाेस्त का कत्ल करने वाले हरिंदर सिंह उर्फ फिंडी काे चाैकी बहादुरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आराेपी काे अदालत में पेश कर उसका तीन दिन का रिमांड लिया है। परिवार ने अाराेपी के साथ राहुल नाम के युवक पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक के अाराेपी हरिंदर सिंह गुलशन के दाेस्त से मारपीट करना चाहता था। उसने समझाने की काेशिश की ताे अाराेपी ने गुलशन पर चाकू से हमला कर दिया।
भाई करनदीप ने बताया कि आराेपी फिंडी, राहुल और गुलशन ने शराब पी रखी थी। हरिंदर कुछ महीने पहले ही नशे के केस में जेल से बाहर आया है। उसे शक था कि गुलशन के साथ जाे नाैजवान हाेता था उसने पुलिस काे मुखबिरी दी थी। चाैकी बहादुरगढ़ इंचार्ज मनजीत सिंह ने बताया कि हरिंदर का तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया है। उससे पूछताछ जारी है। इस केस में किसी और व्यक्ति काे नामजद नहीं किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YGO8Zw
via
आराेपी फिंडी गिरफ्तार, दाेस्त से मारपीट करना चाहता था फिंडी, राेकने पर की हत्या आराेपी फिंडी गिरफ्तार, दाेस्त से मारपीट करना चाहता था फिंडी, राेकने पर की हत्या Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.