पंजाब सरकार की ओर से एक्साइज एवं जीएसटी को अलग-अलग किए जाने के मद्देनजर एईटीसी और ईटीओज के तबादले किए गए हैं।
जीएसटी और एक्साइज अलग-अलग किए जाने के मद्देनजर सहायक आबकारी एवं कर कमिश्नर एचएस बाजवा को मोबाइल विंग अमृतसर से एक्साइज अमृतसर रेंज ट्रांसफर किया गया है।
अब एचएस बाजवा की जगह पर मनजीत सिंह को सीनियर आॅडिटर फिरोजपुर मंडल एवं अतिरिक्त चार्ज एईटीसी फरीदकोट से बदलकर मोबाइल विंग अमृतसर लगाया गया है।
इसके अलावा एईटीसी सुखचैन सिंह को तरनतारन से एईटीसी एक्साइज फरीदकोट रेंज में लगाया गया है। सीनियर आॅडिटर जालंधर एट अमृतसर और अतिरिक्त चार्ज एईटीसी अमृतसर-टू रमनप्रीत कौर धालीवाल को एईटीसी गुरदासपुर, एईटीसी राजन मेहरा को मुक्तसर से एईटीसी अमृतसर-टू और अतिरिक्त चार्ज तरनतारन लगाया गया है।
वहीं, ईटीओ में नवरीत कौर को अमृतसर-वन जीएसटी में तैनात किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CNU1LJ
via
No comments: