हड्डियों की बीमारियों के माहिर डॉ. अजयदीप सिंह अब कपूरथला चौक स्थित सत्यम अस्पताल आदर्श नगर में अपनी सेवाएं दे रहे है। डॉ. अजय दीप सिंह बताया कि 1 से 15 जुलाई तक लोगों के लिए फ्री ओपीडी की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। वहीं एक्सरे टेस्ट पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।
बता दें घुटने और चूल्हे बदलने के सफल ऑप्रेशन करने वाले डॉ. अजयदीप सिंह को साल 2015 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा साल 2012 में राजीव गांधी शिरोमणि पुरस्कार के अलावा 2011 में भारत ज्योति पुरस्कार से नवाजा गया था। सत्यम अस्पताल में 99999 रुपए में एक घुटना बदलने की स्कीम शुरू की गई है।
डॉ. अजयदीप सिंह का कहना है कि वह जिस तकनीक के साथ घुटने बदलने का ऑप्रेशन करते है, उसके बाद मरीज 6 हफ्ते की बजाय केवल 1 हफ्ते में ही बिना वॉकर और किसी सहारे खुद चलने लगता है। मरीज सीढ़ियां भी चढ़ने लगते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g0nD7a
via
No comments: