भाजपा कोरोना काल में भी वर्करों और जनता के साथ संपर्क रखने में पूरी ताकत लगा रही है। 27 जून को भाजपा प्रदेश लेवल की वर्चुअल रैली करेगी। इसकी घोषणा पार्टी के शहरी प्रधान सुशील शर्मा और देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने की है। जिला स्तर की दोनों कमेटियों ने बैठकों में वर्करों को रैली के लिए तैयार किया।
सबसे पहला काम सभी को रैली के टेलीकास्ट और वेबलिंक से जोड़ने का होगा। दूसरा काम वर्करों को केंद्र सरकार के अब तक के कामों के बारे में लोगों को जानकारी देने का सौंपा गया है। सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई, श्री राम मंदिर का निर्माण होगा और कई विकास योजनाएं स्टार्ट की गईं हैं। इसके अलावा सभी वर्करों को कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा और बाकी लीडरशिप वर्चुअल रैली को संबोधित करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Nx4I7K
via
भाजपा की वर्चुअल रैली 27 को होगी शहरी और देहाती कमेटी तैयारी में जुटी
Reviewed by Dibyendu
on
17:09
Rating:
No comments: