Breaking News

test

बेटे का आरोप : 37 दिन से 3 आरोपी सरेआम घूम रहे, धमकी देते हैं- तूं साडा की कर लेआ

संतोखपुरा में 20 मई को कत्ल कर दिए गए 76 साल के दविंदर सिंह के बेटे मुख्यितार सिंह ने आरोप लगाया कि तीन आरोपी सरेआम घूम रहे हैं। वह धमकी देते हैं कि ‘तूं साडा की कर लेआ।’ उसे डराया जा रहा है। बेटे ने कहा कि वह इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर से लेकर एसएचओ तक मिले, मगर 37 दिन बीत चुके हैं कि पुलिस ने तीन में से किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा है।

केवल केस में दो आरोपी शशि और उसके भाई अमीर चंद्र को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। अमीर चंद्र की पत्नी, मां और बेटे दीपक को अदालत से राहत मिल चुकी है। केस में अब भी तीन अन्य आरोपी परमजीत, उसकी पत्नी और शशि की पत्नी फरार हैं। बेटे ने कहा कि शुरू से ही पुलिस ने केस को हल्के में लिया है। इसलिए मर्डर की धारा 302 लगाने की बजाए गैर इरादतन हत्या की धारा 304 लगा दी गई। केस में न ही पुलिस ने किडनैपिंग की धारा लगाई है।

उधर, एसएचओ सुखजीत सिंह ने कहा कि केस में फरार चल रहे मुख्यारोपी शशि के भाई अमीर चंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसके फैमिली मेंबर और साथी कहां पर छिपे हैं। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। एसएचओ सुखजीत सिंह ने कहा कि यह आरोप झूठे हैं कि पुलिस रेड नहीं कर रही है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बनती धाराएं लगा दी जाएंगी।

बता दें कि 20 मई की शाम 76 साल के दविंदर सिंह पड़ोसी शशि और उनके फैमिली मेंबर उठा कर अपने घर में ले गए थे। बेटा मुख्तियार किसी तरह पिता को उनसे छुड़ा कर ले आया था। पिता बेहोश हो गए थे। वह उन्हें प्राइवेट अस्पताल में ले गया। यहां पर उनकी मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VjTZ4M
via
बेटे का आरोप : 37 दिन से 3 आरोपी सरेआम घूम रहे, धमकी देते हैं- तूं साडा की कर लेआ बेटे का आरोप : 37 दिन से 3 आरोपी सरेआम घूम रहे, धमकी देते हैं- तूं साडा की कर लेआ Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.