दोनों तहसीलों में दिनभर रहा सन्नाटा, रजिस्ट्रियां न होने से लोगों की अप्वाइंटमेंट फीस के 1 लाख रुपए बर्बाद
लुधियाना में रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने तहसीलदार पर पर्चा दर्ज किया था। पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्ज एसोसिएशन ने पर्चा वापस लेने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया।
मंगलवार को दोनों तहसीलों में हड़ताल के कारण सन्नाटा पसरा रहा, जबकि रजिस्ट्रियां न होने से लोगों के 1.5 लाख रुपए अप्वाइंटमेंट फीस के बर्बाद हो गए। तहसील-1 और तहसील-2 में नॉर्मल 90 अप्वाइंटमेंट के अलावा तत्काल के 12 अप्वाइंटमेंट भी फुल हैं।
तत्काल में अप्वाइंटमेंट लेकर रजिस्ट्री कराने के लिए फीस 5 हजार रुपए है यानी कि 60 हजार रुपए लोगों के तत्काल फीस से ही डूब गए। इसका सरकार को तो लाभ हुआ, लेकिन आम जनता को दोबारा 500 रुपए खर्च करके अप्वाइंटमेंट लेना होगा।
रजिस्ट्रियां न होने से डीड राइटरों को दिनभर फोन जाते रहे कि उनकी रजिस्ट्री हो पाएगी या नहीं। चूंकि हड़ताल की जानकारी होने पर कार डीड राइटर भी दफ्तर नहीं आए।
तहसील-2 में 16 जुलाई और तहसील-1 में 2 जुलाई तक स्लॉट फुल होने के कारण इसके बाद नॉर्मल अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे।
हालांकि तत्काल अप्वाइंटमेंट लेकर रजिस्ट्रियां कराने का ऑप्शन लोगों के पास होगा। फिलहाल दिनभर की हड़ताल के बाद रैवेन्यू अफसरों ने देर शाम 5 बजे हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है।
तहसील 1 में 2 और तहसील 2 में 16 जुलाई तक स्लॉट फुल, सिर्फ नॉर्मल अप्वाइंटमेंट
सरकार ने 24 जनवरी को रजिस्ट्री कराने के लिए अप्वाइंटमेंट फीस 500 रुपए तय की थी। लोगों ने सेम अप्वाइंटमेंट फीस पर रजिस्ट्री की सुविधा की मांग की थी, पर ऐसा नहीं हुआ।
सब रजिस्ट्रार जेपी सालवान ने बताया कि हड़ताल का ऐलान स्टेट यूनियन ने किया है। बुधवार से काम शुरू होगा। वसीका नवीस प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि सरकार ने अप्वाइंटमेंट फीस निर्धारित की थी।
लोगों की इमरजेंसी हालातों में रजिस्ट्री न हुई तो सेम फीस पर रजिस्ट्री कराने का मौका दिया जाए। सरकार को चाहिए कि सेम अप्वाइंटमेंट पर रजिस्ट्रियां करवाने के निर्देश जारी करे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZrtLyq
via
No comments: