Breaking News

test

एक दिन में 66 की मौत हुई, अब तक 80 हजार संक्रमित

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पार पहुंच गई है। शनिवार को दिल्ली सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2948 नए मामले सामने आए। वहीं, 66 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। 2210 मरीज ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट हुए है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 80 हजार 188 पहुच गई है। दिल्ली में अब तक 49301 मरीज ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट हुए है। वहीं, अब तक कोरोना से 2558 मरीजों की मौत हो गई है।

अभी कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 28329 है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव 17 हजार 381 मरीज होम आइसोलेशन में है। वहीं, अलग-अलग अस्पताल में 13411 बेड है। इसमें से 7343 बेड खाली है। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में 5909 बेड है। इसमें 4209 बेड खाली है। डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 344 बेड है। जिसमें से 112 बेड खाली है।
रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में 19180 लोगों के कोरोना के सैंपल की जांच की गई। अब तक दिल्ली में 4 लाख 78 हजार 336 लोगों की कोरोना के सैंपल की जांच की जा चुकी है। दिल्ली में कंटेंनमेंट जोन का आकड़ा बढ़कर 315 पहुंच गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vk47KT
via
एक दिन में 66 की मौत हुई, अब तक 80 हजार संक्रमित एक दिन में 66 की मौत हुई, अब तक 80 हजार संक्रमित Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.