Breaking News

test

पीपीई किट घोटाले की जांच के लिए आज पुडा दफ्तर जाएगी टीम

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल (जीएनडीयू) में पीपीई किट खरीद घोटाले को लेकर केंद्र के दखल और कैप्टन सरकार को लिखे पत्र के बाद सोमवार से जांच में तेजी आई है।

घोटाले की जांच ग्रीन एवेन्यू िस्थत पूडा दफ्तर में 30 जून मंगलवार को सुबह 11 बजे से की जाएगी। पूडा की मुख्य प्रशासक पल्लवी चौधरी ने सोमवार को पीपीई किट खरीद के लिए बनाई इंस्पेक्शन कमेटी के समूह मेंबर, नर्सिंग एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि और डॉ. शिवचरण सिंह को जांच के लिए बुलाया है।

बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान सांसद निधि के 41 लाख 43 हजार रुपए से पीपीई किटें खरीद गईं थी। जब डाॅक्टर पहनते थे तो पीपीई किटें फट जाती थीं, डाक्टरों ने विरोध किया तो इसकी जांच के लिए सांसद गुरजीत सिंह औजला ने डीसी को पत्र लिखा था, जिसके बाद जांच पल्लवी चौधरी को दी गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3igZnPO
via
पीपीई किट घोटाले की जांच के लिए आज पुडा दफ्तर जाएगी टीम पीपीई किट घोटाले की जांच के लिए आज पुडा दफ्तर जाएगी टीम Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.