मुल्लेपुर पुलिस ने गांव चरनारथल खुर्द में भूमि विवाद को लेकर हुई एक व्यक्ति की हत्या व चार अन्य को जख्मी करने के मामले में 8 आरोपियों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अर्षदीप सिंह, गुरुमुख सिंह, नरेन्द्र सिंह व गुरजीत सिंह शामिल थे।
पुलिस ने चारों आरोपियों को शनिवार काे अदालत में पेश किया। अदालत ने उनको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हत्याकांड में शामिल चार अन्य में शिअद जिलाध्यक्ष के दोनों बेटे गुरुमुख सिंह, व बलविन्द्र सिंह, जगदीप सिंह व कुलवंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है। थाना मुल्लेपुर प्रभारी जानपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को नौलखा से गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर रिवाल्वर, चार कारतूस, कार बरामद किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g1Ky1K
via
4 आरोपी काबू, हमले में प्रयोग रिवाल्वर, कारतूस व कार बरामद
Reviewed by Dibyendu
on
17:09
Rating:
No comments: