Breaking News

test

2 साल से बेस ही तैयार हो पाया, अब अधूरा एफओबी पूरा करने की तैयारी

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर अधूरे पड़े फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का काम अब एनएचएआई पीएपी और रामामंडी के प्रोजेक्ट के साथ ही शुरू करने जा रहा है। कालिया कॉलोनी के सामने और एनआईटी के बाहर फुटओवर ब्रिज के बेस 2 साल पहले एनएचएआई द्वारा तैयार कर दिए गए थे पर उसके बाद काम अधर में ही लटक गया।

अधूरे पड़े दोनों फुट ओवरब्रिज अगर तैयार हो जाते हैं तो आसपास की कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी। पैदल चलने और रोड क्रॉस करने वालों का भी जानी नुकसान नहीं होगा। फुट ओवरब्रिज न होने के चलते कई लोग रोड क्रॉस करते वक्त अपनी जान तक गवां चुके हैं।

इस संबंध में लोग कई बार डीसी और एनएचएआई के अधिकारियों को लिखित रूप में शिकायत भी कर चुके हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी ने पिछले साल एक रिपोर्ट तैयार की थी। जिसमें अमृतसर, जालंधर और लुधियाना हाइवे पर 519 लोग अपनी जान केवल रोड क्रॉस करते हुए गवां चुके हैं और कई वाहन भी इसी कारण क्षतिग्रस्त हुए।

पिछले साल ट्रैफिक एडवाइजरी की एक रिपोर्ट में जालंधर सिटी में 21 ब्लैक स्पॉट बताए गए थे, जिसमें कालिया कॉलोनी और एनआईटी के सामने वाला हाईवे भी शामिल हैं। इन 21 ब्लैक स्पॉट में सबसे ज्यादा खतरनाक कालिया कॉलोनी अौर चुनमुन चौक को माना गया है। जहां एक साल में कई हादसे हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31hCHZH
via
2 साल से बेस ही तैयार हो पाया, अब अधूरा एफओबी पूरा करने की तैयारी 2 साल से बेस ही तैयार हो पाया, अब अधूरा एफओबी पूरा करने की तैयारी Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.