अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मौके नशा विरोधी मंच की ओर से इस्लामिया मॉडल स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सेमिनार लगाया। इसकी अध्यक्षता मंच के प्रधान हरजीत सिंह काका और चेयरमैन डॉ. संदीप भोला ने की। इस दौरान लोगों को दूध की बोतलें बांटकर नशा छोड़ो-दूध पियो का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि शराब, स्मैक, ड्रग्स जैसे सभी माधक पदार्थों का सेवन केवल नशेड़ी के लिए ही घातक नहीं होता बल्कि उसके पूरे परिवार की बर्बादी का कारण भी बनता है।
नशा समाज में अकेला नहीं आता बल्कि अपने साथ झगड़ा, अपराध, चोरी, डकैती, छीना-झपटी जैसे सभी सामाजिक दंगे फसाद लेकर आता है। मौके पर मुहम्मद यूनस अंसारी, अशोक माहला, सविंदर सिंह बुटारी, बाबा गुरदेव सिंह, चरणजीत शर्मा, जगजीत जग्गी, अनमोल गिल, परमजीत पसरीचा, वीरपाल सिंह, सुधीर, असलम, सलीम, अंसारी, शमशेर, गुलफाम आदि समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eGmLEu
via
No comments: