Breaking News

test

89 साल के एनआरआई ने गुरुद्वारे में की खुदकुशी

एनआरआई ने गुरुद्वारा साहिब में खुदकुशी कर ली। एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव के गुरु घर में एक बुजुर्ग की लाश निशान साहिब के साथ लटक रही है। जांच करने पर सामने आया कि उक्त लाश 89 साल के कनाडा से आए एनआरआई सोहन सिंह पुत्र पूरन सिंह की है। सोहन सिंह हर साल अपने गांव आता था।

उनके 3 लड़के हैं, जो कनाडा में हैं और एक बेटी है जो अमेरिका में रहती है। दिसंबर में सोहन सिंह अपने गांव आया था और यहां अकेला ही रहता था। अप्रैल में कनाडा की वापसी थी, परन्तु कोरोना महामारी के कारण वह यहीं रह गया। इस कारण दिमागी तौर पर परेशान था।

वह बुधवार को प्रात:काल गांव के गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने अाया था। जहां निशान साहिब के चरखड़े के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने लाश सिविल अस्पताल फिल्लौर में पोस्टमार्टम के बाद 174 की कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/383it7w
via
89 साल के एनआरआई ने गुरुद्वारे में की खुदकुशी 89 साल के एनआरआई ने गुरुद्वारे में की खुदकुशी Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.