Breaking News

test

श्री गुरु नानक देव जी बठिंडा थर्मल प्लांट को तोड़े जाने का किया विरोध

पंजाब राज बिजली बोर्ड पंजाब टेक्निकल यूनियन की ओर से शुक्रवार को बिजली घर टांडा में श्री गुरु नानक देव जी बठिंडा थर्मल प्लांट को तोड़े जाने के विरोध में रोष प्रदर्शन किया और वित मंत्री पंजाब मनप्रीत सिंह बादल का पुतला जलाया।ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर मंडल प्रधान भोगपुर दिलबर सिंह सैनी की अगुवाई में हुए इस अर्थी फूंक मुजाहरे दौरान सब-अर्बन टांडा व सिटी टांडा के बिजली मुलाजिमों ने हिस्सा लिया जिस दौरान मुलाजिमों ने अन्य मांगों संबंधी चल रहे संघर्ष से ध्यान भटकाने के लिए यह कार्रवाई कर रही है जिसको बिजली मुलाजिम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कर्मियों की मांगों को लेकर संघर्ष को कमजोर नहीं होने देंगे

इस रोष मुजाहरे के दौरान मंडल प्रधान भोगपुर दिलबर सिंह सैनी ने कहा कि अपनी मांगों के प्रति चल रहे संघर्ष को वह किसी भी कीमत पर कमज़ोर नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बिजली शोध एक्ट 2020 और लेबर एक्ट पास करने जा रही है और अन्य मुलाजिम विरोधी फैसले ले रही है जिससे ध्यान भटकाने के लिए सरकार की ओर से बठिंडा थर्मल प्लांट को तोड़ा जा रहा है।

ठेकेदारी सिस्टम बंद हो
इस मौके सर्कल जत्थेबंदक सेक्रेटरी सतनाम सिंह ने संबोधित करते हुए बिजली मुलाजिमों की अन्य मांगों संबंधी आवाज बुलंद की और सरकार से मांग की कि बिजली बोर्ड में नईं भर्ती की जाए, पे-बैंड स्केल, 23 वर्षीय बकाया, प्रमोशन स्केल, ड्यूटी दौरान मृतक कर्मचारी के पारिवारिक मेंबरों को नौकरियां दी जाएं और ठेकेदारी सिस्टम बंद किया जाए।

इस मौके इकट्ठा हुए बिजली मुलाजिमों ने बिजली बोर्ड के चेयरमैन की अर्थी भी फूंकी। इस मौके राजकुमार, कुलजिंदर सिंह, योगराज सिंह, प्रदीप सिंह, पुरुषोत्तम सिंह जेई, दविंदर सिंह जेई, हरमिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, राज कुमार, जरनैल सिंह व अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिजली घर टांडा में वितमंत्री मनप्रीत सिंह बादल का पुतला जलाते बिजली मुलाजिम।-भास्कर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YCV5uq
via
श्री गुरु नानक देव जी बठिंडा थर्मल प्लांट को तोड़े जाने का किया विरोध श्री गुरु नानक देव जी बठिंडा थर्मल प्लांट को तोड़े जाने का किया विरोध Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.