उपमंडल मजिस्ट्रेट होशियारपुर मेजर डॉ. अमित महाजन के मार्गदर्शन में एनजीओ समर्पण, करवट, केयरनेस एंड अवेयरनेस, नेशनल ह्यूमन राइट पीपलावाला, ऋषि फाउंडेशन, आई डोनेशन सोसायटी के सदस्यों ने मिशन फतेह के तहत अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को करोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक किया।
इस काम में पीडब्ल्यूडी सोसायटी की तरफ से इंदरजीत नंदन, बार एसोसिएशन से एडवोकेट पल्लव, ऋषि फाउंडेशन से हरेंद्र फ्लोरा, एनएचआरएमसी रश्मि कोवा तथा बहादुर सिंह के साथ-साथ चंद्र प्रकाश सैनी ने अहम योगदान दिया। इन लोगों ने सब्जी मंडी व अलग-अलग बाजारों में जाकर लोगों को फिजिकल डिस्टेंस रखने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वह किसी भी हालत में बिना मास्क डालकर बाहर न निकले।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी मेहनत के चलते होशियारपुर जिला दूसरे जिलों के मुकाबले कोरोना वायरस पर काबू पाने में अधिक सफल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का प्रयास करना चाहिए कि हम सरकार द्वारा बार-बार किए जा रहे हैं निर्देशों का पूरा सम्मान करें और पालन करें। उन्होंने कहा कि अगर आस पास में कोई व्यक्ति दूसरे प्रदेश से आता है तथा वह क्वारंटाइन नहीं होता तो उसकी सूचनाप्रशासनिक अधिकारियों को दी जाए ताकि हम अपने गली मोहल्ले को सुरक्षित रख सकें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eGmxNE
via
No comments: