Breaking News

test

भरोवाल में मरीज के संपर्क आए लोगों ने कोरोना सैंपल देने से किया इनकार, सेहत टीम का विरोध

गोइंदवाल साहिब के भरोवाल गांव में 23 जून को कोरोना पॉजीटिव मरीज आने के बाद गांव दहशत का माहौल है। सेहत विभाग की टीम ने कोरोना पॉजीटिव मरीज बलकार सिंह को तरनतारन सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है, जबकि मरीज को उपचार शुरू है।

शुक्रवार को सेहत विभाग से सीनियर हेल्थ इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह और जगवंत सिंह की अगुवाई में सेहत टीम को 3 आशा वर्कर के साथ मरीज के संपर्क में आए 21 लोगों के कोराेना सैंपल लेने के लिए गांव भरोवाल में भेजा गया।

मगर गांव भरोवाल में कोरोना पॉजीटिव मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों ने कोरोना सैंपल देने से इनकार कर दिया और मौके पर मेडिकल टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार करीब 3 घंटे तक मेडिकल टीम लोगों को सैंपल देने के लिए मनाती रही, लेकिन लोगों की ओर से विरोध जारी रहा।

सेहत विभाग की टीम ने लोगों के न मानने पर मौके पर पुलिस चौकी फतेहाबाद को सूचित किया। तदोपरांत फतेहाबाद पुलिस टीम ने सभी लोगों को समझाकर कोरोना सैंपल देने के लिए मनाया और बाद में एंबुलेंस की सहायता से 14 लोगों को कोरोना सैंपल लेने के लिए खडूर साहिब सेहत केंद्र लाया गया।

सेहत टीम की ओर से सभी लोगों को कोराेना सैंपल लेने के बाद 7 दिन के लिए ‘होम क्वारंटाइन’ कर दिया गया है। लोगों की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भरोवाल गांव में लोगों के सैंपल लेने पहुंची सेहत टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dFP2cK
via
भरोवाल में मरीज के संपर्क आए लोगों ने कोरोना सैंपल देने से किया इनकार, सेहत टीम का विरोध भरोवाल में मरीज के संपर्क आए लोगों ने कोरोना सैंपल देने से किया इनकार, सेहत टीम का विरोध Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.