कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी, डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों और पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के व्यापारियों संग बैठक की। व्यापारियों ने अफसरों से शनिवार को दुकानें खोले जाने की अनुमति दिए जाने के लिए मांग उठाई। विचार-विमर्श और बातचीत के बाद शनिवार को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया।
ढाई घंटे चली बैठक, रविवार को पहले की तरह लॉकडाउन
रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा और कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पाएगा, जबकि सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानें खुलेंगी।
पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल अमृतसर यूनिट के प्रधान सुरिंदर दुग्गल ने बताया कि दोपहर 3 से 5:30 बजे तक ढाई घंटे कैबिनेट मंत्री, डीसी व सीपी संग बैठक चली और बातचीत के बाद दुकानों को खोलने में छूट देने फैसला लिया गया है,
जबकि रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया गया और नियमों का पुलिस पालन कराएगी। इस दिन न कोई दुकान खुलेगी और न ही लोग घरों से बाहर निकलेंगे।
सरकार से आदेश के बाद प्रशासन ने जिले में शनिवार-रविवार को दो दिन का लॉकडाउन घोषित किया था, लेकिन अब सिर्फ एक दिन ही लॉकडाउन रहेगा और सारे दिन दुकानें खोल सकेंगे।
इस मौके पर पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारा लाल सेठ, सचिव समीर जैन, फाइनेंस सेक्रेटरी एसके वाधवा, जिला प्रधान सुरिंदर दुग्गल, जनरल सेक्रेटरी अनिल कपूर, राकेश ठुकराल, फाइनेंस सेक्रेटरी शहरी रवि अरोड़ा व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BHq6UU
via
No comments: