Breaking News

test

संपत्ति विवाद में विधवा पर ससुराल वालों ने किया हमला, घायल अस्पताल में दाखिल

विधवा महिला के पति द्वारा 6 महीने पहले आत्महत्या करने के बाद से ससुराल परिवार से लगातार टकराव चला आ रहा है। इसी के चलते पहले विधवा पर ससुराल परिवार ने पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज करवाया था। बाद में विधवा महिला ने पति की जमीन पर जबरन ससुराल वालों द्वार गेहूं की कटाईकरवाने के आरोप में दो महीने पहले केस दर्ज करवा दिया था।

वहीं शनिवार को विधवा महिला ससुराल वालों से टकराव के चलते अपने हिस्से में दीवार बनवाने के लिए ईंटें मंगवाई तो ससुराल परिवार के लोगों ने महिला पर तेजधार हथियारों से हमलाकर घायल कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव रौली निवासी सुखविंदर कौर ने बताया कि वह शनिवार को अपने मासूम बेटे के साथ घर पर थी। ससुराल परिवार से छह महीने से विवाद के चलते पति के हिस्से के मकान में वह दीवार बनाने के लिए दस हजार ईंटें मंगवाई थी। ताकि उसका व सुसराल परिवार के सदस्यों के साथ रोज का विवाद खत्म हो जाए। लेकिन सुबह आठ बजे वह अपने बच्चे के साथ काम में व्यस्त थी। इतने में ससुराल पक्ष के पांच-छह लोगों ने आकर उसे गालियां निकालनी शुरू कर दी।

उसके द्वारा विरोध करने पर उन लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसके द्वारा शोर मचाने पर हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। उसके द्वारा अपने साथ हुई वारदात की जानकारी मायके वालों को दी। उनके द्वारा ससुराल घर पहुंचकर घायल हालत में उसे सरकारी अस्पताल में लाकर दाखिल करवाया गया। थाना मैहना के एसएचओ संदीप सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। उनके द्वारा एएसआई जसवीर सिंह ने घायल महिला के बयान दर्ज करने बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BKbjsQ
via
संपत्ति विवाद में विधवा पर ससुराल वालों ने किया हमला, घायल अस्पताल में दाखिल संपत्ति विवाद में विधवा पर ससुराल वालों ने किया हमला, घायल अस्पताल में दाखिल Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.