जिला भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व भाजपा पार्षद अनुराग मनखंड ने शनिवार सुबह 11 बजे पंजाब भाजपा की होने वाली जन संवाद वर्चुअल रैली में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने और लिंक शेयर करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि भाजपा पंजाब की शनिवार को होने वाली जनसंवाद रैली को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा और प्रदेश भाजपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे।
मनखंड ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 6 साल में जो ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं, उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के पिछले 6 साल की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं की ओर से लोगों के बीच उसे घर-घर तक पहुंचाने के लिए जन संवाद रैली का आयोजन किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NzwRuY
via
No comments: