Breaking News

test

गलवान घाटी मामला केंद्र की कमजोर नीतियों का परिणाम : डॉ. कुलदीप

जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से प्रधान डा. कुलदीप नंदा की अगुवाई में शहीद भगत सिंह चौक पर गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि भेंट करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज का दिन शहीदों को सलाम दिवस के रुप में मनाया। जिसके तहत उन्होंने सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष बैठकर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धा के पुष्प भेंट किए।

इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को लहराकर देशभक्ति के नारे लगाए और शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस अवसर पर डा. कुलदीप नंदा ने कहा कि पिछले कुछ सालों से चीन द्वारा देश की सरहदों पर जिस प्रकार तनाव की स्थिति पैदा की जा रही,उससे निपटने में केन्द्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g0z4eY
via
गलवान घाटी मामला केंद्र की कमजोर नीतियों का परिणाम : डॉ. कुलदीप गलवान घाटी मामला केंद्र की कमजोर नीतियों का परिणाम : डॉ. कुलदीप Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.