Breaking News

test

कोरोना संक्रमण में सुधार, पिछले दस दिन में 1167 केस मिले, 1455 ठीक हुए

गुड़गांव में कोरोना संक्रमण पर कुछ ब्रेक लगा है। पिछले 10 दिन में जहां गुड़गांव में 8315 सेम्पल लिए गए हैं, वहीं 1167 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि राहत की बात है कि इस अंतराल में 1455 पेशेंट रिकवर हो चुके हैं। लेकिन इस दौरान 32 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं, जिससे शहरवासियों की चिंता बढ़ी हुई है। वहीं गुड़गांव में रविवार को कुल 88 केस पॉजिटिव मिले और एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। जबकि 279 पेशेंट रिकवर होकर घर लौट गए।

गुड़गांव में रविवार को पॉजिटिव मिलने वाले पेशेंट से गुड़गांव नगर निगम क्षेत्र के जोन-1 से 17, जोन-2 में 9, जोन-3 में 24 व जोन-4 में 19 केस मिले हैं। इसके अलावा सोहना ब्लॉक में तीन व पटौदी ब्लॉक में 16 केस पाए गए हैं। गुड़गांव में रविवार तक 5158 पॉजिटिव केस मिले हैं, इनमें से 3747 पेशेंट ठीक हो चुके हैं। अब गुड़गांव 1327 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 488 अस्पतालों में एडमिट हैं जबकि 839 पेशेंट होम आइसोलेट किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eFAs6A
via
कोरोना संक्रमण में सुधार, पिछले दस दिन में 1167 केस मिले, 1455 ठीक हुए कोरोना संक्रमण में सुधार, पिछले दस दिन में 1167 केस मिले, 1455 ठीक हुए Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.