Breaking News

test

पावरकाॅम ने मजीठा रोड में कंडम खंभे को किया वेल्डिंग

मजीठा रोड पावर कॉलोनी में स्थित पीएंडएम विभाग के ऑफिस के बिल्कुल सामने लगे लोहे के खंभे को पावरकाॅम विभाग की ओर से वेल्डिंग कर दिया गया है। इस खंभे के ऊपर लगी बिजली की तार से पावरकाॅम के कई ऑफिस और घरों को बिजली जाती है।

पावरकाॅम के जेई की तरफ से सभी ऑफिस बंद होने के बाद शाम 5.30 बजे इस लोहे के खंभे के नीचे लोहे का एंगल लगाकर वेल्डिंग करवा दिया गया है।

गौरतलब है कि दैनिक भास्कर की ओर से अपने वीरवार के अंक में इस जंग लगे खंभे की फोटो खींच कर खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद काम हरकत में आया और उस खंभे को नीचे से वेल्डिंग करवा दिया गया है।

बताते चलें कि इस खंभे के गिरने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मजीठा रोड पावर कॉलोनी में लोहे के टूटे खंभे को वेल्डिंग करके लगया गया एंगल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31pBCix
via
पावरकाॅम ने मजीठा रोड में कंडम खंभे को किया वेल्डिंग पावरकाॅम ने मजीठा रोड में कंडम खंभे को किया वेल्डिंग Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.