लंबे समय से बदहाली के दौर से गुजर रह वल्ला सब्जी मंडी कोरोना काल में मंडी बोर्ड, मार्केट कमेटी तथा कारोबारियों की पहल पर साफ-सुथरी हो गई। इसके बाद जब मंडी में पड़े गड्ढे तथा टूटी सड़कों को मोटरेबल (आवाजाही) के लायक बनाने का काम शुरू किया गया तो उसे रोक दिया गया है।
फ्रूट एंड वेजिटेबल मर्चेंट्स यूनियन ने आर्मी की तरफ से की गई इस कार्रवाई पर एेतराज जताया है। एसोसिएशन के नुमाइंदों का कहना है कि यह काम नियम-कानून के दायरे में रह कर किया जा रहा है लेकिन फिर भी इसे रोका गया है।
एसोसिएशन के प्रधान चरणजीत सिंह बतरा ने बताया कि मंडी से हर महीनों लाखों रुपए का टैक्स जाता है। यह जब से बनी है तब से बदहाल है। और जब अब इसे सुधारने की कोशिश हो रही है तो उसमें रुकावट पैदा हो रही है। उनका कहना है कि बारिश सिर पर है एेसे में अगर काम रुका रहा तो मंडी काम के लायक नहीं रहेगी।
उनका कहना है कि यह काम सिर्फ गड्ढों को भरने तथा सड़कों को आवाजाही लायक बनाया जा रहा है। अगर बारिश से पहले काम न हुआ तो मंडी फिर पुराने हालात को पहुंच जाएगी। उन्होंने आर्मी ऑफिशियल से अपील की है कि जनहित में हो रहे इस काम को रोका न जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YCSRLA
via
No comments: