Breaking News

test

शराब पीकर सड़क किनारे गिरा व्यक्ति, रातभर पड़ा रहा, मौत

जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव सुबह खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान पप्पू पुत्र सरूप निवासी दशमेश नगर के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदार मनीष के पास रहता था।

ज्यादा शराब पीने के कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। शुक्रवार शाम वह साइकिल पर गन्ना पिंड में शराब लेने चला गया। वहीं से शराब पीकर वह साइकिल पर घर को चल पड़ा लेकिन रास्ते में खेत के पास गिर गया। रात भर वहीं पड़ा रहने के कारण उसने दम तोड़ दिया। सुबह किसी ने पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने संदेह जताया कि पप्पू की मौत जहरीली शराब के कारण हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A person fell on the roadside after drinking alcohol, stayed overnight, died


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39nSBWB
via
शराब पीकर सड़क किनारे गिरा व्यक्ति, रातभर पड़ा रहा, मौत शराब पीकर सड़क किनारे गिरा व्यक्ति, रातभर पड़ा रहा, मौत Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.