Breaking News

test

सूबे में 24 घंटे में 29 मौतें, ठीक हुए मरीज फिर पॉजिटिव आने लगे,763 नए पॉजिटिव मरीज मिले, एक्टिव मरीज बढ़े

पंजाब में बुधवार को कोरोना से 29 मौतें हुईं। इससे कुल मृतक संख्या बढ़कर 4691 हो गई है। मौतों की दर बढ़कर देश में सबसे ज्यादा 3.2% हो गई है। वहीं 24 घंटे में 763 नए केस आए। एक्टिव मरीज बढ़कर 7102 हो गए हैं। जबकि एक्टिव दर बढ़कर 4.6% हो गई है। सूबे में कुल संक्रमित 1,48,444 हो गए हंै। 444 मरीज डिस्चार्ज होने के बाद कुल आंकड़ा 136622 हो गया है।

खन्ना के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आने पर डॉ. नवजोत सिंह, मेडिसिन स्पेशलिस्ट, सीएमसी हॉस्पिटल ने कहा कि ‘स्टडीज के मुताबिक मरीज रि-इनफेक्ट हुआ है या नहीं इसके लिए कल्चर की जांच से पता चलता है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अगर फिर पॉजिटिव हो तो मरीज के शरीर में जिंदा वायरस होने की संभावना हो सकती है। अगर ऐसा नहीं है तो 120 दिन तक रिपोर्ट पॉजिटिव आसकती है।’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
29 deaths in 24 hours in the state, recovered patients started coming positive again, 763 new positive patients were found, active patients increased


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mkFp8N
via
सूबे में 24 घंटे में 29 मौतें, ठीक हुए मरीज फिर पॉजिटिव आने लगे,763 नए पॉजिटिव मरीज मिले, एक्टिव मरीज बढ़े सूबे में 24 घंटे में 29 मौतें, ठीक हुए मरीज फिर पॉजिटिव आने लगे,763 नए पॉजिटिव मरीज मिले, एक्टिव मरीज बढ़े Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.