Breaking News

test

समाजवादी पार्टी को झटका, संदीप शुक्ला आम आदमी पार्टी में शामिल

समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री और राजकीय निर्माण निगम के पूर्व डिप्टी चेयरमैन संदीप शुक्ला ने आप का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी मुख्यालय में सोमवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शुक्ला आप में शामिल हुए। आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर संदीप शुक्ला का अभिनंदन किया।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि इससे पहले भी कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थानों से जुड़े लोग अरविंद केजरीवाल की सरकार द्वारा बिजली के क्षेत्र में, पानी के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए अद्भुत परिवर्तनों से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए हैं।

संदीप शुक्ला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने आप ज्वॉइनकी है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आज देश में यदि भाजपा का कोई विकल्प नजर आता है, तो वह केवल और केवल आम आदमी पार्टी ही है। आज यूपी में भाजपा की सरकार है और जिस प्रकार से भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिकता का माहौल बनाया हुआ है, मंदिर-मस्जिद के नाम पर आपस में लोगों को लड़ा रही है, वह बेहद ही चिंताजनक है।

पिछले एक साल में जिस प्रकार से आप सांसद माननीय संजय सिं के नेतृत्व में पार्टी उत्तर प्रदेश में संघर्ष कर रही है और जो माहौल, जो आंदोलन संजय सिंह ने प्रदेश में खड़ा किया है, उससे प्रभावित होकर मैंने आप का दामन थामा है।

केजरीवाल के नेतृत्व से संतुष्ट हैं शुक्ला

उत्तर प्रदेश की जनता का विकास कोई कर सकता है तो वह केवल और केवल आम आदमी पार्टी ही है। जिस प्रकार से दिल्ली में माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता के विकास में जो अद्भुत काम किए हैं, आज उत्तर प्रदेश की जनता को भी उन्हीं परिवर्तनों की जरूरत है। आज उत्तर प्रदेश की जनता भी प्रदेश में आप की सरकार बनने का इंतजार कर रही है।

उन्होंने कहा जिस प्रकार से आज उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के संरक्षण में सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है, मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है, सेक्युलरिज्म को खत्म करने की साजिश रची जा रही है, उसे रोकने के लिए उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की सत्ता को उखाड़ना बेहद जरूरी है। यह काम केवल और केवल मेहनत और संघर्ष के द्वारा ही किया जा सकता है और आज देश में संघर्ष केवल आम आदमी पार्टी ही कर रही है। उत्तर प्रदेश में ना तो बहुजन समाज पार्टी और ना ही समाजवादी पार्टी भाजपा का विकल्प बन पाई। लोगों को केवल आम आदमी पार्टी से ही उम्मीद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर संदीप शुक्ला का अभिनंदन किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qeU9rQ
via
समाजवादी पार्टी को झटका, संदीप शुक्ला आम आदमी पार्टी में शामिल समाजवादी पार्टी को झटका, संदीप शुक्ला आम आदमी पार्टी में शामिल Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.