Breaking News

test

गैंगस्टर के भाई की गोलियां मार हत्या कर आरोपी ने डाला भंगड़ा,अमृतसर की घटना-अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

थाना सदर के अधीन आते इलाका 88 फुट रोड पर दो बाईक सवार गैंगस्टरों ने स्कूटर मकैनिक की दुकान चलाने वाले एक युवक की गोलिया मार कर हत्या कर दी। मृतक गैंगस्टर का भाई है जो इस समय जेल में बंद है। घटना को अंजाम देने के बाद बाईक पर बैठ हमलावरों ने भांगड़ा भी डाला। हमलावरों ने मृतक पर सात गोलियां चलाई, एक उसके सिर में लगी और बाकी शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगी।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल मौके पर पहुंचे। थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से सात खोल भी बरामद किए है। मृतक की पहचान मनी धवन निवासी 88 फुट रोड के रूप में हुई है, जो जेल में बंद गैंगस्टर सन्नी उर्फ गोरिला का भाई है।

गोरिला गैंगस्टर सिमरन का साथी है, जिसकी गैंगस्टर शुभम के साथ दुश्मनी चलती आ रही है। पुलिस इन्हीं पहलुओं पर जांच करने में जुटी हुई है। आरोपियों की पहचान करने के लिए आस-पास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने कहा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gangster's brother shot dead, accused lynched, case filed against Amritsar incident-unknown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3leKgH4
via
गैंगस्टर के भाई की गोलियां मार हत्या कर आरोपी ने डाला भंगड़ा,अमृतसर की घटना-अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज गैंगस्टर के भाई की गोलियां मार हत्या कर आरोपी ने डाला भंगड़ा,अमृतसर की घटना-अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.