Breaking News

test

इजाजत मांगकर की शादी, तय सीमा से ज्यादा जुटी भीड़, दुल्हन के भाई पर केस दर्ज

कोरोना काल के बीच शादी करना एक परिवार के लिए मुसीबत बन गया। इजाजत मांगकर गीता कालोनी इलाके में हुई शादी के दौरान तय सीमा से ज्यादा की भीड़ जुट गई, जिस कारण पुलिस ने ली दुल्हन के भाई पर केस कर दिया। शादी में आए बहुत से लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। आरोपी आनंद (23) के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया झील खुरेंजा में आनंद परिवार के साथ रहता है। बीती रात उसकी बहन बबीता की शादी थी। शादी का आयोजन रामलीला ग्राउंड, गीता कालोनी में था। कुछ दिन पूर्व शादी में मेहमान बुलाने की सीमा पचास तय कर दी गई थी। इसके बाद भी वहा करीब नब्बे से सौ लोग जुटे हुए थे। बीती रात शादी के दौरान गश्त करते हुए पुलिस वहां पहुंच गई। नजारा देख पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद इसके बाद पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33huHYP
via
इजाजत मांगकर की शादी, तय सीमा से ज्यादा जुटी भीड़, दुल्हन के भाई पर केस दर्ज इजाजत मांगकर की शादी, तय सीमा से ज्यादा जुटी भीड़, दुल्हन के भाई पर केस दर्ज Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.