Breaking News

test

विधायक ने एंबुलेंस को दी हरी झंडी

पंजाब हेल्थ निगम की तरफ से बॉर्डर पट्टी के लोगों को एमरजेंसी हालात में स्वास्थ्य केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए मुहैया करवाई गई एंबुलेंस को विधायक रमिंद्र आवला द्वारा घुबाया में हरी झंडी देकर रवाना किया गया।

इस मौके पर पंजाब बीसी कमीशन के सीनियर वाइस चेयरमैन सुखविन्दर सिंह काका कम्बोज, ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन सुभाष कालू वाला, शंटी कपूर, कपिल कपूर, निजी सचिव अमृतपाल मौजूद थे।

इस संबंधी विधायक रमिंद्र आवला ने कहा कि चुनाव के दौरान बॉर्डर पट्टी के लोगों की तरफ से एमरजेंसी हालातों में सेवाओं को लेकर मांग उठाई गई थी जिसके बाद आज इस मांग को पूरा करते हुए पंजाब हेल्थ निगम द्वारा मुहैया करवाई गई और एंबुलेंस को सेवाओं के लिए समर्पित किया गया है।

इस एंबुलेंस घुबाया के साथ बॉर्डर पट्टी के गांवों के लोगों को सेवाएं देगी। इसके बाद विधायक आवला गांव सुखेरा बोदला पहुंचे जहां भट्ठा मजदूर यूनियन का पुराना मसला था जिस पर विधायक ने एएलसी नियुक्त करवा कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fNGUJT
via
विधायक ने एंबुलेंस को दी हरी झंडी विधायक ने एंबुलेंस को दी हरी झंडी Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.