वेडिंग सीजन,शादियों के लिए एचडी और एयर ब्रश मेकअप का ट्रेंड,कोरोनाकाल में शादियों को लेकर मेकअप ट्रेंड में आए बदलाव के बारे में मेकअप आर्टिस्ट ने दी जानकारी
सर्दियों के सीजन के साथ ही शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। हर कोई वेडिंग से लेकर पार्टियों तक में खुद को सुंदर दिखाना चाहता है। दुल्हन भी इस दिन को यादगार बनाने और खुद को सबसे अलग दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। कोरोना काल को लेकर मेकअप की दुनिया में काफी बदलाव आएं है। मेकअप आर्टिस्ट सौरभ कुमार का कहना है कि मास्क पहनने की वजह से आंखों के मेकअप पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहे है। इन दिनों एचडी मेकअप, सिलिकॉन मेकअप और ग्लॉसी मेकअप भी ट्रेंड में है। लोग स्किन को चमकदार व ग्लॉसी लुक देने के लिए मेकओवर करवा रहे हैं। उनके मुताबिक वेडिंग सीजन में यह मेकओवर चलन में रहेगा।
एचडी मेकअप...सौरभ कुमार का कहना है कि ब्राइडल इन दिनों एयर ब्रश और एचडी मेकअप करवाना पसंद करती हैं। इस प्रकार के मेकअप में हाई डेफिनेशन वाले मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता हैं। जोकि चेहरे पर बहुत अच्छा ग्लो देते है। एचडी मेकअप मे चेहरे को शेप दी जाती है। एचडी मेकअप में चेहरे के हर पार्ट पर ध्यान दिया जाता है। ये मेकअप फोटोशूट को ध्यान में रखकर किया जाता है। बता दें कि पहले फिल्मों और फोटोशूट के दौरान एचडी मेकअप किया जाता था लेकिन इन दिनों ब्राइडल जमकर ये मेकअप करवा रही हैं।
एयरब्रश मेकअप...एयरब्रेश मेकअप का भी इन दिनों काफी ट्रेंड है, जोकि सिलिकॉन बेस्ड मेकअप होता हैं। एयरब्रश मेकअप में ब्रश और हाथ का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। एयरब्रश मेकअप से नैचुरल लुक आता है। वहीं फोटो क्लिक करने के दौरान मेकअप दिखता भी नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mp30VJ
via
No comments: