श्री गुरु नानक देव जी की 551वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर सोमवार को चंडीगढ़ में यूनीक म्यूजियम शुरू हुआ। प्रशासक वीपी सिंह बदनोर अपनी तरह के पहले म्यूजियम ऑफ ट्री का उद्घाटन किया। हालांकि, आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ की तरफ से आरोप लगाया है कि रिटायर्ड आईएएस अफसर का ये प्रोजेक्ट कमर्शियल है।
जिसमें उनकी वेबसाइट में ही शादी ब्याह व बाकी काॅरपोरेट ईवेंट वगैरह यहां करवाने को लेकर लोगों को इन्वाइट करते हुए लिखा गया है। म्यूजियम को डेवलप करने वाले रिटायर्ड आईएएस अफसर डीएस जसपाल ने कहा कि यहां पर कोई कमर्शियल एक्टिविटी नहीं होगी, जो वेबसाइट के बारे में कहा जा रहा है, हो सकता है वह पुरानी हो।
वेबसाइट को अपडेट किया जा चुका है और वैसे भी चंडीगढ़ में इस तरह की जगह में कोई कमर्शियल एक्टिविटी को मंजूरी ही नहीं है और न ही कमर्शियल एक्टिविटी यहां करवाई जाती है। जसपाल के बेटे अमन जसपाल ने कहा कि प्रोजेक्ट को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ने वन टाइम फंडिंग की है, सोसाइटी ने म्यूजियम को डेवलप किया है इसलिए ये आरोप गलत हैं कि ये कमर्शियल प्रोजेक्ट है। पर्यावरण संरक्षण और सिख धर्म में जिन पेड़ों को पवित्र माना गया है उनको सुरक्षित रखने के लिए प्रोजेक्ट पर काम किया गया है।
दड़वा में 10 साल में तैयार किया म्यूजियम
म्यूजियम को डेवलप करने में 10 साल का टाइम लगा। दड़वा गांव में फाॅरेस्ट एरिया के पास म्यूजियम तैयार किया गया। डीएस जसपाल सिंह के मुताबिक अभी इसमें 12 पेड़ों की रेप्लिका उगाई गई है और ये सभी पेड़ वो हैं जिनके नाम से अलग अलग जगहों पर गुरुद्वारे हैं।
जसपाल सिंह ने कहा कि सालों पुराने ये पेड़ हैं जिनकी रेप्लिका यहां लगाई गई है ताकि इन पेड़ों को संरक्षण भी मिल सके। अभी म्यूजियम को कोविड के चलते नहीं खोला गया है, लेकिन अगले कुछ हफ्तों के बाद ही इसको लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mqNw3p
via
No comments: