भाजपा ने बनाए सिटी में 13 मंडलों के प्रभारी व सहप्रभारी,अजय मंडल-1, प्रदीप खुल्लर मंडल-4 प्रभारी बने
भारतीय जनता पार्टी ने सिटी में 13 मंडलों में कामकाज तेज करने के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। शहरी प्रधान सुशील शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। भाजपा की लिस्ट के अनुसार मंडल-1 का प्रभारी अजय चोपड़ा और सह प्रभारी अर्जुन खुराना को बनाया गया। मंडल-2 के प्रभारी अनिल काला व सह प्रभारी नरेश गुलाटी, मंडल-3 के प्रभारी विवेक खन्ना और सह प्रभारी प्रवीण हांडा, मंडल-4 के प्रभारी प्रदीप खुल्लर और सह प्रभारी राकेश विज को बनाया गया है। इसी तरह मंडल-5 से प्रभारी अमित सिंह संधा, सह प्रभारी मनजीत पांडे, मंडल-6 से प्रभारी दविंदर कालिया, सह प्रभारी रितेश मनु को बनाया गया है। मंडल-7
से प्रभारी जौली बेदी और सह प्रभारी भगत मनोहर लाल, मंडल-8 से प्रभारी राजेश जैन और सह प्रभारी यशपाल गुप्ता, मंडल-9 से प्रभारी मनीष विज और सह प्रभारी नरेश शर्मा, मंडल-10 से प्रभारी वरुण कंबोज और सह प्रभारी संदीप भगत को बनाया गया। मंडल-11 से प्रभारी राजेश ठाकुर और सह प्रभारी मुकेश वालिया, मंडल-12 से प्रभारी इंदु अग्रवाल और सह प्रभारी राजेश कपूर, मंडल-13 से प्रभारी अरुण खुराना और सह
प्रभारी सतपाल बठला को चुना गया।इसी तरह महिला मोर्चा की प्रभारी सुखजिंदर कौर मुल्तानी, युवा मोर्चा प्रभारी रॉक्सी उप्पल, बीसी मोर्चा प्रभारी जगमोहन वर्मा, एससी मोर्चा प्रभारी दीपक तेलू और लीगल सेल का प्रभारी आरके भल्ला, मेडिकल सेल का प्रभारी बृजेश शर्मा को नियुक्त किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33uNArz
via
No comments: