बिल्डिंग ब्रांच ने आदर्श नगर और पुरानी सब्जी मंडी में बिना मंजूरी के बन रही कॉमर्शियल इमारतों पर लगाई सील
निगम के बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने सिटी के 2 अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। निगम पुलिस बल के साथ इंस्पेक्टर अजीत शर्मा की अगुआई वाली टीम ने आदर्श नगर में होटल इंद्रप्रस्थ के सामने बन रही कॉमर्शियल बिल्डिंग को सील कर दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुमित गुप्ता नाम का व्यक्ति रिहायशी नक्शे पर कॉमर्शियल निर्माण कर रहा था, जिस पर कार्रवाई हुई है। इस निर्माण को लेकर हाल ही में निजात्म नगर निवासी रवि छाबड़ा ने सीजेएम कोर्ट में केस कर निगम कमिश्नर समेत एमटीपी, एटीपी, इंस्पेक्टर और ड्राफ्टमैन को पार्टी बना रखा है। इसको लेकर निगम प्रशासन को कोर्ट का समन भी जारी हो चुका है। दूसरी ओर इंस्पेक्टर अजीत शर्मा ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी में बिना मंजूरी के दुकान के ऊपर बरामदा को कवर करके पहली मंजिल बनाई जा रही थी, जिसे सील किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lbYCrD
via
No comments: