Breaking News

test

10 साल पहले बर्मिंघम में ब्रिटिश महिला से रेप कर इंडिया भाग आया आरोपी दयालपुर गांव से अरेस्ट, हुलिया बदलकर रह रहा था

सतपाल | बर्मिंघम में अगस्त 2010 को पार्क में एक ब्रिटिश महिला से रेप करने वाले आरोपी 47 साल के सेवा सिंह शेरगिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिल्लौर के गांव दयालपुर में रहने वाला सेवा सिंह रेप के दो दिन बाद ही इंडिया आ गया था और हुलिया बदल कर रहने लगा ताकि पुलिस उसे पहली नजर में पहचान न सओके और वह भागने में सफल रहे। इंटरपोल ने सीबीआई के जरिये आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी दिनकर गुप्ता को लिखा था। फिल्लौर की अदालत में आरोपी को पेश करके 4 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। उसे जल्द दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले इंटरपोल की सूचना पर सीबीआई ने कुछ महीने पहले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड की थी, मगर गांव के लोग बोले थे कि सेवा सिंह यहां नहीं रहता।

प्रत्यर्पण संधि के तहत सीबीआई यूके को सौंपेगी, यूके ले जाने की प्रक्रिया पूरी होने तक रहना होगा तिहाड़ जेल में

सिर्फ इंटरनेट कॉलिंग के जरिये करता था बातचीत

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सीबीआई की सूचना पर सेवा सिंह शेरगिल को पकड़ने के लिए एसएसपी देहात डॉ. संदीप कुमार गर्ग को टारगेट दिया था। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सेवा सिंह का रेप में अरेस्ट वारंट जारी किया था। सीबीआई ने कहा था कि इंटरपोल से यह सूचना आई है कि सेवा सिंह ने बर्मिंघम में एक लड़की से रेप किया था और वह इंडिया आ चुका है। एसएसपी ने एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की सुपरविजन में एक विशेष टीम बनाई थी। टीम फिल्लौर के गांव दयालपुर में गई। वहां ट्रैप लगाकर उसे पकड़ लिया गया। जब उसने रेप किया था तो वह क्लीन शेव था, मगर अब उसने हुलिया बदल लिया था। जब उससे पूछा कि यह हुलिया क्यों बनाया तो बोला कि वह जानता था कि पकड़ा जाएगा। इससे पहले सीबीआई की एक टीम पुलिस के साथ आई थी। टीम ने एरिया में पूछताछ की तो कहा गया था कि सेवा सिंह यहां पर नहीं रहता। आरोपी कहता है कि हुलिया बदलने का कारण यह ही था कि पहली नजर में पुलिस उसे पहचान न सके और वह भाग सके। आरोपी इतना शातिर था कि वह इंटरनेट कॉल ही करता था।

अगस्त 2010 में आ गया था भारत, लोगों से कम ही मिलता-जुलता था

आरोपी कहता है कि वह 2002 में बर्मिंघम गया था। वहां खेत मजदूर था और करीब आठ साल तक काम किया। 8 अगस्त 2010 को उसने पार्क में एक महिला से रेप किया था। रेप के दो दिन बाद ही इंडिया आ गया था। इंडिया आने पर वह गांव में ज्यादा नहीं निकलता था और अपने खेत में रहोता था। धीरे-धीरे उसने अपना हुलिया बदल लिया। आरोपी का एक भाई इंग्लैंड में है।

पत्नी को पहली बार पता चला कि उसके पति ने रेप किया था
पुलिस ने वीरवार को जब सेवा सिंह शेरगिल को फिल्लौर के दयालपुर गांव से गिरफ्तार किया तो उसके पारिवारिक सदस्य इकट्ठे हो गए। जब शेरगिल की पत्नी ने पूछा कि उसके पति को क्यों पकड़ा है तो पुलिस ने उसे बताया कि दस साल पहले सेवा सिंह ने बर्मिंघम में रेप किया था। रेप की घटना के बाद वह इंडिया भाग आया था। वह गांव में ही खेती करता था और गांव में कम ही दिखाई देता था। यहां आकर उसने शादी कर ली। उसका एक बेटा है।

आगे क्या-पंजाब पुलिस ने सीबीआई को शुक्रवार को सूचना दी कि आरोपी सेवा सिंह शेरगिल को पकड़ लिया गया है। सीबीआई जल्द ही इंटरपोल को सूचना देगी ताकि प्रत्यर्पण संधि के तहत आरोपी को यूके को सौंपा जा सके। अब जब तक आरोपी को यूके ले जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक सेवा सिंह शेरगिल तिहाड़ जेल में ही रहेगा। उस पर बर्मिंघम कोर्ट में दुष्कर्म का केस चलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 साल पहले ऐसा दिखता था, अब हुलिया बदलकर रह रहा था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39iRl7f
via
10 साल पहले बर्मिंघम में ब्रिटिश महिला से रेप कर इंडिया भाग आया आरोपी दयालपुर गांव से अरेस्ट, हुलिया बदलकर रह रहा था 10 साल पहले बर्मिंघम में ब्रिटिश महिला से रेप कर इंडिया भाग आया आरोपी दयालपुर गांव से अरेस्ट, हुलिया बदलकर रह रहा था Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.