श्री गुरु जंभेश्वर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में श्री गुरु नानक देव जी 551वां का जन्म दिवस मनाया गया। हरदीप कौर ने मंच का संचालन किया और कार्यक्रम की शुरुआत में जपजी साहिब की व्याख्या की।
गुरुपर्व की शुरुआत शब्द से की गई। मीनाक्षी, रेखा, प्रदीप और रमनदीप ने शब्द कीर्तन किया। विद्यालय के अध्यापक जसवीर सिंह, गुरशेर सिंह और दिनेश कांता ने गुरु नानक सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि सही मायने में गुरुपर्व मनाना तभी सार्थक होगा, जब हम श्री गुरू नानक देव जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलेंगे।
अध्यापक तरुण विज ने श्री गुरू नानक देव जी के जीवन से संबंधित प्रश्नों पर ऑनलाइन क्विज अध्यापकों के बीच में करवाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल सुखदेव सिंह ने गुरुपर्व का महत्व बताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VfTg4b
via
डीएवी स्कूल में मनाया प्रकाश पर्व
Reviewed by Dibyendu
on
16:09
Rating:
No comments: