Breaking News

test

कमिश्नर से एडहॉक कमेटी की मीटिंग, कहा, सफाई और डंप का बुरा हाल, गुरु पर्व से पहले रविवार को भी कूड़े की लिफ्टिंग कराएं

निगम की हेल्थ एंड सेनिटेशन एडहॉक कमेटी ने शुक्रवार को निगम कमिश्नर करणेश शर्मा के साथ सिटी की सफाई व्यवस्था के मसले पर मीटिंग की। रोड साइट बने लाडोवाली रोड, चौगिट्‌टी, काजी मंडी के साथ मॉडल टाउन श्मशान घाट डंप को शिफ्ट करने के मसले पर चर्चा करने के साथ ही कहा कि सिटी में सफाई और डंप के हालात बदतर हो रखे हैं। सोमवार को गुरु पर्व है, ऐसे में संडे को भी सफाई और डंप से लिफ्टिंग का काम कराया जाए। कारण वीरवार को हड़ताल के कारण डंप पर दो दिन का कूड़ा आने और टेंडर खत्म होने के कारण ठेकेदार की मशीनरी द्वारा कूड़ा न उठाने से अधिकांश डंप की हालत बदतर हो गई है।

ठेकेदार के कूड़ा उठाना बंद करने से बिगड़े हालात डंप को शिफ्ट करने के मसले पर की चर्चा

मॉडल टाउन स्थित कैंप ऑफिस में हुई मीटिंग में कमेटी के चेयरमैन पार्षद बलराज ठाकुर, मेंबर पार्षद जगदीश राम समराय और पार्षद अवतार सिंह मौजूद थे। बलराज ठाकुर ने बताया कि टेंडर खत्म होने के कारण ठेकेदार द्वारा कूड़ा उठाने का काम कई दिनों से बंद होने के कारण डंप के हालात और खराब हो रखा है। कमिश्नर से कहा गया है कि जल्द से उसकी बकाया पेमेंट कराएं, उसके बाद ठेकेदार शनिवार से कूड़ा उठाने का काम शुरू करने के लिए राजी हो गया है। इसके अलावा कूड़ा उठाने वाली निगम की कंडम गाड़ी की रिपेयरिंग कराई जाए। साथ ही मॉडल टाउन श्मशान घाट डंप शिफ्ट होने के बाद वहां फुटपाथ, सड़क और ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए तैयार कराए गए एस्टीमेट का टेंडर कराया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37gqtSI
via
कमिश्नर से एडहॉक कमेटी की मीटिंग, कहा, सफाई और डंप का बुरा हाल, गुरु पर्व से पहले रविवार को भी कूड़े की लिफ्टिंग कराएं कमिश्नर से एडहॉक कमेटी की मीटिंग, कहा, सफाई और डंप का बुरा हाल, गुरु पर्व से पहले रविवार को भी कूड़े की लिफ्टिंग कराएं Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.