Breaking News

test

चोरी, स्नैचिंग की 12 वारदातें करने के वाले दो गिरफ्तार

थाना बिलगा की पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग करने वाले गिरोह के दो लुटेरों को अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। डीएसपी फिल्लौर सुहेल कासिम मीर ने बताया कि आरोपी कंग अराइयां गांव में रहने वाला दलजीत सिंह और धर्मवीर सिंह हैं। आरोपियों ने 9 नवंबर को बाइक पर बेटे संग बैंक से पैसे निकलवा कर लौट रही महिला की सोने की चेन, बालियां लूट ली थीं। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान हो गई थी। आरोपियों ने गांव दारापुर की सरपंच सर्बजीत व उनकी बेटी से भी सोने की बालियां छीनी थीं। दोनों आरोपी महसमपुर नहर के पुल पर पुलिस के हाथ लगे।

एयरगन और दातर बरामद
आरोपियों से एयरगन और दातर बरामद हुआ। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने माना कि गोराया, फिल्लौर, बिलगा व मुकंदपुर में लूटपाट की एक दर्जन वारदात कर चुके हैं। इन लुटेरों ने पीर पलाही में बेटे के साथ जा रही महिला से सोने की चेन व बालियों के अलावा गांव दारापुर से शेखूपुरा रोड पर दो जोड़ी बालियां, 2 मोबाइल व 8 हजार की नकदी से भरा पर्स छीनने और दीवाली से 15 दिन पहले मुकंदपुर रोड पर एक राहगीर से एक मोबाइल व 500 रुपए लूटे थे। पुलिस आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36oqTr1
via
चोरी, स्नैचिंग की 12 वारदातें करने के वाले दो गिरफ्तार चोरी, स्नैचिंग की 12 वारदातें करने के वाले दो गिरफ्तार Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.