गांव अट्टा में बुधवार देर रात 11 बजे के करीब गोराया पुलिस ने आधा दर्जन घरों में छापेमारी की थी। अब गांववासियों ने पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ शिकायत दी है। गांववासी इंद्रा देवी, आकाश, ज्योति आदि ने बताया कि पुलिस ने तलाशी के दौरान घरों का सारा सामान बिखेर दिया था।
पुलिस वहां एक लड़की की तलाश में आई थी जिसके मिलने के बाद भी पुलिस उसे लेकर नहीं गई। जब कार्रवाई के संबंध में थाने में जाकर पूछा तो वहां मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं थी। कार्रवाई करने गए सब-इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने कहा कि निर्देश मिले थे कि एक लड़की लापता हो गई है।
उसके परिवार ने शिकायत दी तो लड़की की लोकेशन ट्रेस कर उसकी तलाश में गए थे। लड़की मिलने पर जब उसका आईडी प्रूफ चेक किया तो वह बालिग निकली जिसपर पुलिस टीम लड़की को छोड़कर वापस आ गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JotCrm
via
बिना वारंट ली आधा दर्जन घरों की तलाशी, लोगों ने की कंप्लेंट
Reviewed by Dibyendu
on
16:09
Rating:
No comments: