Breaking News

test

कोरोना के जारी दिशा-निर्देशों के तहत प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा आज

सिख समुदाय के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती प्रकाश पर्व का आयोजन सोमवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटियों द्वारा प्रकाश पर्व की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शहर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के संतोख सिंह साहनी व गुरमीत सिंह का कहना है कि गुरु नानक जी के 551वें प्रकाश पर्व को लेकर अखंड पाठ गुरुद्वारों में रखे हुए हैं। ये पाठ भी चल रहे हैं।

कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन के तहत इस बार नगर कीर्तन का आयोजन नहीं होगा और न ही विशाल लंगरों का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए किया जा सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36lbO9i
via
कोरोना के जारी दिशा-निर्देशों के तहत प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा आज कोरोना के जारी दिशा-निर्देशों के तहत प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा आज Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.