Breaking News

test

सेक्टर-26 स्थित होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में खुलेगा 30 बेडेड हॉस्पिटल

प्रथम पातशाही श्री गुरुनानक देव जी के 551वें प्रकाशोत्सव के पावन अवसर के मौके पर चंडीगढ़ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी की ओर से सेक्टर-34 के गुरुद्वारा श्री तेगबाहदुर साहिब में सोसायटी के ट्रस्टी एचएस सभरवाल संगत के समक्ष कहा कि सेक्टर-26 स्थित होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में खोला जाएगा।

उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल की खास बात यह होगी कि जो लोग पैसा खर्च करने लायक होंगे उनसे सर्जरी के 13 हजार रुपए लिए जाएंगे और जिन लोगों के पास पैसे नहीं होंगे उनकी सर्जरी मुख्त में की जाएगी। उन्होंने कहा श्री गुरुनानक देव जी तेरा ही तेरा मिशन में विश्वास था। इसलिए उनके सिद्धांतों के मुताबिक ही इस नए हॉस्पिटल की शुरुआत की जा रही है और पहली 113 सर्जरी पूरी तरह से निशुल्क की जाएंगी।

यह टीम प्रोस्टेट कैंसर, गॉल ब्लैडर स्टोन, किडनी स्टोन, पेट संबंधी अन्य ऑपरेशन करेगी। कोविड काल के बाद जटिल सर्जरी भी यहां से शुरू की जाएंगी। जिन मरीजों का यहां ऑपरेशन होगा, उसका ऑपरेशन खर्च, रहना-खाना, दवा का खर्च सभी सोसाइटी की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं की मुफ्त में सर्जरी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
30 bedded hospital will open in homeopathy medical college and hospital located in sector-26


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fPs7yy
via
सेक्टर-26 स्थित होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में खुलेगा 30 बेडेड हॉस्पिटल सेक्टर-26 स्थित होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में खुलेगा 30 बेडेड हॉस्पिटल Reviewed by Dibyendu on 16:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.