Breaking News

test

गुरप्रीत की महिला पार्टनर रीत की कार सिधवां नहर के पास लावारिस मिली

स्पेशल टास्क फोर्स बॉर्डर रेंज अमृतसर द्वारा पूर्व अकाली सरपंच गुरदीप सिंह राणों व उसके साथियों को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा गुरदीप की महिला पार्टनर मनप्रीत कौर उर्फ रीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

मनप्रीत की बलेनो कार को पुलिस ने लावारिस हालत में रोड पर खड़े हुए बरामद कर लिया है। उसकी कार साउथ सिटी रोड पर सिधवां नहर के पास से बरामद हुई है। जिसे थाना सराभा नगर की पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने लावारिस वाहन मिलने के एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार वह गुरदीप का सारा ड्रग का कारोबार मनप्रीत ही संभालती है।

गुरदीप की गिरफ्तारी के बाद मनप्रीत 1.20 करोड़ रुपए लेकर भाग निकली थी। जिसके बाद वह लुधियाना में ही कई जगह रही। पुलिस द्वारा उसकी तलाश में कई जगह रेड की गई। एसटीएफ अभी तक गुरदीप द्वारा मनप्रीत को दी गई 1.20 करोड़ रुपए की नकदी बरामद नहीं कर सकी है। हालांकि एसटीएफ ने उसके यूपी स्थित ठिकाने पर भी रेड की थी। जब मनप्रीत को इस बात का पता चला तो वह कार लेकर वहां से निकल गई। फिर वह वापस लुधियाना पहुंची।

ट्रेस होने के चलते कार होटल के बाहर खड़ी कर भागी

मनप्रीत को कार ट्रेस होने पर पकड़ने जाने का डर था। इसके चलते उसने एक होटल के आगे सड़क पर कार खड़ी कर दी और हिमाचल प्रदेश फरार हो गई। जहां पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लेकिन एक दिन बीतने के बाद भी जब कोई कार लेने न आया तो आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके चलते पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। उक्त कार गुरदीप की है। जिसे पायल के एक व्यक्ति के नाम पर ली हुई थी। लेकिन वह कार मनप्रीत इस्तेमाल करती थी।

सूत्रों के अनुसार मनप्रीत शादीशुदा है और कुछ महीने पहले ही एक जानकार के जरिए उसकी मुलाकात गुरदीप के साथ हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gurpreet's female partner Reet's car was found abandoned near Sidhwan Canal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33sue6t
via
गुरप्रीत की महिला पार्टनर रीत की कार सिधवां नहर के पास लावारिस मिली गुरप्रीत की महिला पार्टनर रीत की कार सिधवां नहर के पास लावारिस मिली Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.